Tuesday, October 16, 2012

"एक दिन जब "

ये खुला आसमां
ये ऊँचे ऊँचे पहाड़ों की चोटियाँ
ये पेड़-पौधे, ये हरियाली
कल-कल करती बहती ये नदियाँ
चीं-चीं करके ये चिड़ियों का चहकना
रंग बिरंगी तितलियों का यूँ खेलना
फूलों पर मंडराते इन भंवरों की गूँज
कितना सुन्दर लगता है ये सब....
प्रकृति के इस सौंदर्य रूप को अनुभूति होती है मानो...
खुदा ने इस दुनिया में इससे अच्छी, शुद्ध, चीज कोई बनायीं ही नहीं है..

पर दूसरी तरफ ये मानव रूप तो देखो..
कर रहा है क्यूँ ये खिलवाड़ प्रकृति से
क्यों काटे जा रहा है तू इन पेड़ों को ?
क्यों नष्ट कर रहा है इन चिड़ियों के घरोंदों को ?
क्यों बंद कर रहा है इन नदियों, नालों को ?
क्या तुझमे थोड़ी सी भी दया नहीं?
क्या तुझे इस सुन्दर प्रकृति से प्यार नहीं?
क्यों तू कर रहा है खुदा के इस देन से खिलवाड़?
आज तू अपने स्वार्थ के लिए उजाड़ रहा है इस धरा को..
पर तब क्या करेगा जब ये प्रकृति तुझसे रूठ जाएगी?
तुझे क्या लगता है ये तेरे इस कृत्य को सह पायेगी?

तरसेगा तू इक बूँद पानी को..
न मिलेगा कोई पेड़ का सहारा तुझे..
न ले पायेगा तू चैन की सांस ..
जब ये प्रकृति इक दिन रूठ जाएगी तुझसे...


मोनिका

Tuesday, October 9, 2012

"दोस्त "

"दोस्त "

जिसके हर बात में अपनेपन का एहसास है ,
जो आँखों से दूर होकर भी हमेशा पास है ,

आपकी ख़ुशी में उसकी ख़ुशी है ,
आपके हर ग़म में उसका हर पल का साथ है ,

जिसके हर बात में आपको ऐतबार है ,
एक वही तो आपका विश्वास है ,

कभी ना तनहा करने वाला उसका साथ है ,
एक यही तो वो रिश्ता है जिसपे आपको हर पल नाज़ है ,

उसके साथ रहने की हर वो ख़ुशी ,
उससे बिछुड़ने का हर एक ग़म ,

उसके साथ बिताए हुए हर वो पल ,
जिसमे ज़िन्दगी जीने का अलग है ढंग ,

साथ जीने मरने की वो कसमें ,
हर पल इक दूजे का साथ निभाने के वो वादें ,

यही तो "दोस्ती" का वो एहसास है ,
जो ज़िन्दगी भर हमारे साथ है ..


मोनिका 

Friday, July 6, 2012

                     A WORLD WITHIN US......







A child inside me...

so innocent so fearless..
Want to fly high to reach the sky..
No boundations no restrictions...
just a feel of enjoying every rhythm..

Emotions, not a drop....
Then even make everyone fall in love...
No language to communicate..
A little laughter a little cry..
just to make everyone understand what i want to say....
fight with everyone to make them listen...
And make them loose every game..
To make every situation by my side...i just smile...

Shouting is a habit and that doesnt hurt them a bit...
Holding them tight to make them realise the power of togetherness..
And that is me, a child who unknowingly holded a relationship with a feel
of greatness.....

WBM (monika)





Tuesday, July 3, 2012

वक़्त के पन्नो का कोई हिसाब नहीं.....

वक़्त के पन्नो का कोई हिसाब नहीं,

आज ये कुछ कहती है तो कल कुछ और,
हर एक पन्ना अपने में कुछ न कुछ समेटे है,
कभी ये खुशियों के गुलदस्ते से भरा है,
तो कभी ग़म की शाम की कहानी समेटे है,
इन पन्नो की कहानी भी अजीब है..

कभी जो इनको पलटकर देखो तो,
ज़िन्दगी का हर लम्हा इसमें समेटे है,
कभी हँसाता है तो कभी रुलाता है,
इसकी कहानी भी अजीब है..

कभी किसी से मिलने की ख़ुशी बयान करती है,
तो कभी अपनों से बिछड़ने की दास्तान सुनाती है,
ज़िन्दगी के हर लम्हे को अपने में समेटे है,
हर शख्स के भावो को व्यक्त करती है,
 इन पन्नो की कहानी भी क्या अजीब है,
जो तेरी मेरी कहानी को बयान करती है,

वक़्त के पन्नो का भी कोई हिसाब नहीं....

स्वरचित