Tuesday, October 9, 2012

"दोस्त "

"दोस्त "

जिसके हर बात में अपनेपन का एहसास है ,
जो आँखों से दूर होकर भी हमेशा पास है ,

आपकी ख़ुशी में उसकी ख़ुशी है ,
आपके हर ग़म में उसका हर पल का साथ है ,

जिसके हर बात में आपको ऐतबार है ,
एक वही तो आपका विश्वास है ,

कभी ना तनहा करने वाला उसका साथ है ,
एक यही तो वो रिश्ता है जिसपे आपको हर पल नाज़ है ,

उसके साथ रहने की हर वो ख़ुशी ,
उससे बिछुड़ने का हर एक ग़म ,

उसके साथ बिताए हुए हर वो पल ,
जिसमे ज़िन्दगी जीने का अलग है ढंग ,

साथ जीने मरने की वो कसमें ,
हर पल इक दूजे का साथ निभाने के वो वादें ,

यही तो "दोस्ती" का वो एहसास है ,
जो ज़िन्दगी भर हमारे साथ है ..


मोनिका 

No comments:

Post a Comment